

ऑफिस - ऑफिस …!!
ऑफिस – ऑफिस !
कैसा – ऑफिस ??
कैसा – ऑफिस !
आफत – ऑफिस !
हर जगह से खटपट ऑफिस !!
सुबह उठाए हलकट ऑफिस ,
रोज़ नहलाये बिन मन ऑफिस ,
दौड़ लगवाए जोर से ऑफिस !!
ऑफिस – ऑफिस !
कैसा – ऑफिस ??
कैसा – ऑफिस !
घातक – ऑफिस !
हर जगह से झंझट ऑफिस !!
काम कराये जबरन ऑफिस ,
खिल्ली उडाये नटखट ऑफिस ,
डांट लगाए खूंसट ऑफिस !!
ऑफिस – ऑफिस !
कैसा – ऑफिस ??
कैसा – ऑफिस !
बरकत – ऑफिस !
कई जगह से न्यारा ऑफिस !!
खुसर – फुसर में गप्पी ऑफिस ,
इश्क लड़ाए आशिक ऑफिस ,
नोट दिलाये सरपट ऑफिस !!
ऑफिस – ऑफिस …!!
कैसा – ऑफिस ??
. - संभव

